रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
* *सारागांव में संघ की प्राथमिक वर्ग बैठक कल**
खरोरा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा आयोजित प्राथमिक वर्ग 2026 के अंतर्गत व्यवस्था संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कल शुक्रवार, 22 मई 2026 को किया जाएगा। बैठक सुबह 10 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल, सारागांव रायपुर में संपन्न होगी।
जानकारी के अनुसार, जिले का प्राथमिक वर्ग इस वर्ष 6 जून से 14 जून 2026 तक सारागांव में आयोजित होना तय हुआ है। वर्ग की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर यह विशेष बैठक बुलाई गई है।
बैठक में खंड कार्यकारिणी, मंडल पालक एवं सह पालक, मंडल कार्यवाह धरसीवां खंड, खंड में निवासरत जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ता, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष शिक्षित कार्यकर्ता, समविचारिक संगठनों के कार्यकर्ता बंधु-भगिनी तथा समाज के सूचित बंधु-भगिनी उपस्थित रहेंगे।
जिला कार्यवाह रायपुर ग्रामीण द्वारा सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से समय का विशेष ध्यान रखते हुए बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।