रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा
*प्रधानपाठक संतोष वर्मा को अधि वार्षिकी आयु होने पर दी गई भव्य विदाई*
खरोरा
शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला, संकुल केंद्र खरोरा वि. खं. तिल्दा में पदस्थ प्रधानपाठक संतोष वर्मा जी के अधि वार्षिकी आयु पूर्ण होने के पश्चात आदि शक्ति दुर्घोत्सव समिति केशला, ग्राम पंचायत केशला, शाला प्रबंधन समिति, विद्यालय परिवार, संकुल परिवार खरोरा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 38 वर्ष 4 माह और 19 दिनों के अपने शिक्षकीय कार्यकाल में उन्होंने लगभग 22 वर्ष केशला में ही अपनी सेवा प्रदान किए है। मृदुभाषी, व्यवहार कुशल व कुशल नेतृत्वकर्ता होने के कारण वर्मा का संबंध केशला के सभी वर्गों बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी से अत्यंत मधुर है। उनकी कार्यशैली और व्यवहार कुशलता के कारण ही उनके लिए आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में अत्यधिक संख्या में 42 डिग्री तापमान में भी केशला के सभी वर्गों के नागरिकगण उपस्थित रहे।*
इस अवसर पर नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सोनी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते वे जीवन पर्यंत अपने ज्ञान का अलख बिखेरते रहते है, वे संतोष वर्मा के तारीफों के पुल बांधते नहीं थके। ग्राम पंचायत केशला के सरपंच मया राम वंशे ने अपने उद्बोधन में कहा कि सम्माननीय श्री वर्मा जी का शिक्षकीय कार्यकाल कार्यकुशलता, त्याग और परिश्रम से ओत प्रोत रहा है। इस अवसर पर उपस्थित सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल के जाहिरे ने वर्मा के व्यवहार के फलस्वरूप उनके साथ अनेक वर्षों के संबंध को साझा करते हुए कहा कि श्री वर्मा जी ऐसे व्यक्तित्व के धनी है जो बरबस ही अपने व्यवहार व नेतृत्व क्षमता से लोगों को आकर्षित कर लेते है। विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवेंद्र सिंह ठाकुर ने साथ कार्य किए मित्रवत संबंध को साझा किए। संकुल केंद्र खरोरा के नव पदस्थ संकुल समन्वयक रामकरण वर्मा ने अपने उद्बोधन में शल संतोष वर्मा के साथ बहुत कम समय में ही बहुत ही अच्छे अनुभवों को साझा किए। इस अवसर पर संतोष वर्मा सपत्नीक श्रीमती बिसाहिन वर्मा सहित वर्मा के ज्येष्ठ भ्राता चंद्रशेखर वर्मा भाभी श्रीमती राजकुमारी वर्मा सहित तीनों भतीजे और भतीजा बहुओं के साथ सभी बच्चे भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार सभी अतिथियों के साथ साथ सभी उपस्थित जनों के द्वारा पूरे परिवार का बड़े ही उत्साह से स्वागत सम्मान किया गया। सभी उपस्थित ग्राम पंचायत परिवार, आदिशक्ति दुर्गा उत्सव समिति, शाला प्रबंधन समिति, विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिकगण, ग्रामवासी, विद्यार्थी, संकुल केंद्र खरोरा सहित आस पास के विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं सभी के द्वारा संतोष वर्मा का सम्मान और उन्हें उपहार भेंट करने का सिलसिला कार्यक्रम के प्रारंभ से समाप्ति तक चलता रहा। विद्यालय परिवार के द्वारा ग्राम गनियारी से विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त ओंकार प्रसाद साहू, गिरधारी यादव,दिलीप शर्मा, भागीरथी वर्मा का भी सम्मान किया गया। संकुल से सेवानिवृत्त सुरेश कुमार साहू, रामसिंह गिलहरे, भूपेंद्र नायक, फ़नेंद्र भूषण पटेल, तुलसी एवरमा, चंद्रभूषण धुरंधर, रमेश वर्मा, आशा राम वर्मा का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। संतोष वर्मा ने अपने व्यक्तव्य में अपने बाल्यकाल से कैसे अभाव में जीवन व्यतीत करते हुए बड़े भाई चंद्रशेखर वर्मा जी और भाभी श्रीमती राजकुमारी वर्मा जी पालन पोषण और आशीर्वाद से पढ़ाई करते हुए शिक्षक पद पर नियुक्ति हुई और अनेक परेशानियों व खुशनुमा माहौल को व्यतीत करते हुए आज 30.04.2026 की प्रधानपाठक पद पर सेवानिवृत्त हो रहा हूं।*
*कार्यक्रम के समापन पश्चात बड़े ही धूमधाम से संतोष वर्मा जी और पत्नी श्रीमती बिसाहिन वर्मा को बग्गी में सवार कर डी जे के धूम धड़ाके के साथ नाचते गाते शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशला से उनके निवास तक सम्समान से छोड़ा गया, सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था संतोष वर्मा जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सोनी , सरपंच ग्राम पंचायत केशला मया राम वंशे, उपसरपंच लोमश देवांगन, पूर्व सरपंच श्रीमती द्रोपती विनोद देवांगन, आदिशक्ति दुर्गा उत्सव समिति केशला से संजय देवांगन, मनीष साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, लखन देवांगन, भुनेश्वर देवांगन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल के जाहिरे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवेंद्र सिंह ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शंकर लाल देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवांगन, शाला प्रबंधन समिति के विधायक प्रतिनिधि कृष्णा देवांगन, संकुल समन्वयक कनकी बी पी वर्मा, ईल्दा समन्वयक लखेश्वर वर्मा, शिवशक्ति मानस मंडली केशला से गया राम देवांगन,रामचरण देवांगन,शत्रुहन सारथी, शिवकुमार देवांगन, वचन राठौर, शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष नेहरू देवांगन ,मंडी अध्यक्ष श्री शिवलाल देवांगन, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर महिला समिति केशला के समस्त मातायें , केशला के सचिव बलराम बंजारे, पत्रकार रोहित वर्मा, विनय वर्मा,शेखर शर्मा राजू साहू, साधना साड़ी सेंटर के संचालक अशोक देवांगन, कोदू राम निर्मलकर सहित अनेकों ग्रामवासी उपस्थित रहे, प्राथमिक शाला केशला से सुनील धृतलहरे, जयप्रकाश टण्डन,धनिता शर्मा,अरुणा वर्मा, अंजनी गिलहरे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक संगठन एवं विकास खण्ड समन्वयक संघ तिल्दा के अध्यक्ष कैलाश बघेल ने किया। उपस्थित समस्तजनों का हृदयतल से आभार प्रदर्शन वर्तमान प्रधान पाठक सुनील धृतलहरे जी के द्वारा किया गया।