चोवा राम वर्मा छत्तीसगढ़ गजल रतन सम्मान से हुए सम्मानित

चोवा राम वर्मा छत्तीसगढ़ गजल रतन सम्मान से हुए सम्मानित

चोवा राम वर्मा छत्तीसगढ़ गजल रतन सम्मान से हुए सम्मानित
चोवा राम वर्मा छत्तीसगढ़ गजल रतन सम्मान से हुए सम्मानित


रूपेश वर्मा (अर्जुनी)

बलौदाबाजार - भाटापारा (दैनिक जयसँगवारी) विगत 10 मई को छत्तीसगढ़ी भाषा के उत्थान, छत्तीसगढ़ी छंद परंपरा को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यरत संस्था 'छंद के छ" का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं कवि सम्मेलन रायपुर के वृंदावन हाल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर अशोक तिवारी (सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर), विशिष्ट अतिथि सरला शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, सपना निगम, गुरुदेव अरुण निगम (संस्थापक छंद के छ) के कर कमलों से अंचल के सुप्रसिद्ध साहित्यकार चोवा राम वर्मा "बादल" को "छत्तीसगढ़ी गजल रतन 'सम्मान प्रदान किया गया। विदित हो कि उनकी छत्तीसगढ़ी भाखा में सृजित गजल संग्रह।' गड़े काँटा पाँव के ।' का प्रकाशन राजभाषा आयोग द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभात मिश्रा ने छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु हर आवश्यक कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया। अध्यक्ष प्रो. अशोक तिवारी ने छत्तीसगढ़ी भाषा की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथियों डॉ. सुधीर शर्मा, सपना निगम और सरला शर्मा ने छंद परिवार की सराहना करते हुए सतत सृजन की प्रेरणा दी। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ कृष्ण कुमार नायक संरक्षक छ्ग म कुक्ष स माज, राजप्रधान हरिराम, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज मीडिया प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा, पत्रकार अरुण सेन, संजय रजक, आनंद यादव जिला भाजपा अध्यक्ष, एके पटेल सेवा निवृत्त प्राचार्य, मुबारक हुसैन अध्यक्ष सदभावना मंच, उदेराम निर्मलकर, मनीराम साहू सिमगा, संकल्प साहित्य परिषद तिल्दा-नेवरा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3