*समर्पित शिक्षकीय जीवन को सम्मान: प्राथमिक शाला बांस टाल तिल्दा के प्रधान पाठक भागीरथी पांसे को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई*

प्रेस विज्ञप्ति  

 *समर्पित शिक्षकीय जीवन को सम्मान: प्राथमिक शाला बांस टाल तिल्दा के प्रधान पाठक भागीरथी पांसे को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई*

प्राथमिक शाला बांस टाल तिल्दा में आज एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधान पाठक भागीरथी पांसे को शासन के नियमानुसार सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित योगदान के लिए उन्हें विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भावभीनी शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने भागीरथी पांसे के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका सेवाभाव, सरल व्यक्तित्व एवं शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। विद्यालय परिवार ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी आर दास ने भागीरथी पांसे की दीर्घकालीन सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी कर्मनिष्ठा से एक आदर्श स्थापित किया है। संकुल स्रोत शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ठाकुर ने भी उनके योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए उन्हें नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं विकासखंड मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि भागीरथी पांसे जैसे समर्पित शिक्षक शिक्षा जगत की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3