रेल्वे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का किया गया स्वागत।

रेल्वे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का किया गया स्वागत।

रेल्वे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का किया गया स्वागत।
तिल्दा नेवरा 
दिलीप वर्मा 
9424211900

रेल्वे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का किया गया स्वागत।
इस अवसर पर उनके स्वागत एवं सम्मान स्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के सदस्य श्री बाबु राव टाटा जी की अध्यक्षता में सौजन्य भेंट आयोजित की गई तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही सम्माननीय श्री बीजय कुमार जी, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक महोदय का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रमुख रूप से श्री धनुक लाल साहू जी (जोनल उपाध्यक्ष), श्री डेरा राम वर्मा जी (सचिव, WRS मंडल), श्री मनीष तनेजा जी (मंडल कार्यकारिणी सदस्य), श्री जितेंद्र प्रसाद जी (पूर्व अध्यक्ष, दुर्ग शाखा), श्री प्रबल मित्रा जी, श्री मुरली डोरा जी, श्री कौशल वर्मा जी, श्री गुरु प्रसाद जी, श्री राजा श्रीकर जी एवं श्री राजऋषि नियोगी जी उपस्थित रहे।
इस दौरान महाप्रबंधक महोदय जी द्वारा यह आश्वासन भी व्यक्त किया गया कि भारतीय मजदूर संघ की “देश हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम” की भावना एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने वाली हमारी यूनियन रेलवे हित, कर्मचारी हित एवं राष्ट्रहित में सदैव प्रभावी एवं कारगर भूमिका निभाती रहेगी।

सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3