*नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने DRM को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र: दल्ली राजहरा से वंदे भारत और बिलासपुर तक डेमू की मांग*
*नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने DRM को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र: दल्ली राजहरा से वंदे भारत और बिलासपुर तक डेमू की मांग*
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दल्ली राजहरा क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधाएं देने की मांग की गई।
*करोड़ों का राजस्व, फिर भी सुविधाओं का अभाव:*
ज्ञापन में कहा गया कि दल्ली राजहरा क्षेत्र शासन को करोड़ों का राजस्व देता है, लेकिन मांग के अनुरूप सुविधाएं अभी तक नहीं मिली हैं। क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सहूलियत के लिए इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई जरूरी है।
*ये हैं 13 प्रमुख मांगें:*
1. *डेमू विस्तार*: दल्ली राजहरा से न्यायधानी बिलासपुर तक डेमू ट्रेन चलाई जाए।
2. *डेमू नियमितीकरण*: वर्तमान में सप्ताह में 3 दिन चलने वाली डेमू को सभी दिन चलाया जाए।
3. *वाटर फाउंटेन*: गर्मी में दुर्ग-रायपुर की तर्ज पर दल्ली स्टेशन पर पानी फव्वारा शुरू हो।
4. *टैक्स नवीनीकरण*: व्यापारियों के टैक्स का रिन्यूअल किया जाए।
5. *झुग्गी बस्ती*: 40 साल से बसी झुग्गी-झोपड़ी बस्ती को न हटाया जाए।
6. *रिजर्वेशन समय*: रिजर्वेशन काउंटर सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक खोला जाए।
7. *कंटीले तार हटें*: वार्ड 21 में बैरक से कंटीले तार हटाए जाएं।
8. *सड़क मरम्मत*: रेलवे कॉलोनी की सभी सड़कों का डामरीकरण हो।
9. *नागपुर तक ट्रेन*: दुर्ग-नागपुर लोकल को दल्ली राजहरा से नागपुर तक बढ़ाया जाए।
10. *वाशिंग लाइन*: उजड़ते दल्ली राजहरा को संवारने के लिए वाशिंग लाइन बनाई जाए।
11. *वंदे भारत*: बस्तर को जोड़ने के लिए दल्ली राजहरा से वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए।
12. *ओवरब्रिज*: वार्ड 26 दुर्गा मंच के पास ओवरब्रिज बनाया जाए।
13. *विद्युतीकरण*: दल्ली राजहरा स्टेशन पर विद्युत चालित ट्रेन की व्यवस्था हो।
ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष तोरण लाल साहू के साथ मनोज दुबे, भूपेंद्र श्रीवास, अरुणा रामटेके, संजीव सिंह, सुरेश जयसवाल विशाल मोटवानी तरुण साहू और निर्मल कुमार तथा राजहरा व्यापारी संघ की ओर से अशोक लोहिया प्रेम जयसवाल अमित कुकरेजा राजकुमार सोनी और राजा डहरवाल उपस्थित थे।
चर्चा के दौरान रेल्वे डी एम आर ने तीन मांगो को मानते हुए कहा कि
सप्ताह में 03 दिन चलने वाले डेमु ट्रेन को जल्दी ही सातों दिन चलाया जायेगा । वार्ड क्रमांक 21 के बैरक के पास से कटीले तारो को भी हटाया जायेगा । वार्ड क्रमांक 27 के रेल्वे क्षेत्र में बसे निवासी को नही हटाया जायेगा । बाकी अन्य विषयों पर उच्च अधिकारियों से चर्चा करके मांग पर विचार करने का आश्वासनभी उन्होंने दिया है ।