रावघाट से बिलासपुर तक एक्सप्रेस चलाने की उठने लगी मांग।

रावघाट से बिलासपुर तक एक्सप्रेस चलाने की उठने लगी मांग।

रावघाट से बिलासपुर तक एक्सप्रेस चलाने की उठने लगी मांग।
रावघाट से बिलासपुर तक एक्सप्रेस चलाने की उठने लगी मांग।
गुरुवार को दल्लीराजहरा के दौरे पर पहुंचे डीआरएम दयानंद से पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने औपचारिक मुलाकात कर सबसे पहले ताडोकी से रायपुर तक12 डिब्बों की ट्रेन चलाने पर आभार व्यक्त किया है एवं अंतागढ़ से रायपुर तक भी 8 की जगह 12 डिब्बों की ट्रेन चलाने की मांग की है क्योंकि सबसे ज्यादा संख्या में यात्री इसी ट्रेन में सफर करते हैं। रावघाट से बिलासपुर तक एक्सप्रेस चलाने की मांग करते हुए श्रीवास का कहना है कि 200 किमी तक लोकल ट्रेन चलाई जा रही है जिससे सफर करने में काफी समय बीत जाता है ऐसे में रावघाट से बिलासपुर तक एक्सप्रेस चलाया जाए ताकि दुर्ग भिलाई रायपुर बिलासपुर जाने वाले सभी यात्रियों को सफर करने में सुविधा हो साथ ही समय की भी बचत होगी अभी सीधी ट्रेन से हम रायपुर तक ही सफर करने को मजबुर है रायपुर के आगे तिल्दा भाटापारा बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को रायपुर से फिर दूसरी ट्रेन बदलनी पड़ती है और बिना रिजर्वेशन के ट्रेन में सफर करना आसान नहीं होता साथ ही दूसरी ट्रेन पहले से ही
 खचाखच भरी रहती है ऐसे में रेलवे सैकड़ों यात्रियों की सुविधा हेतु रावघाट से बिलासपुर तक एक फेरा एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जिससे बस्तर संभाग भी तेज रफ्तार से विकास कर सकें। जिसका समय सुबह 06 बजे रावघाट से छुटकर दोपहर 12 बजे बिलासपुर वापसी शाम को 5 बजे बिलासपुर से छुटकर रात को 11 बजे रावघाट रखे। इसके साथ ही पार्षद द्वारा 3 दिन तक चलने वाली दल्लीराजहरा से दुर्ग ट्रेन को सातों दिन चलाने की भी मांग की है एवं साथ ही इसके समय में बदलाव की भी बात कही है पहली ट्रेन सुबह 05:50 को दल्लीराजहरा से छुटती है उसके बाद दूसरी ट्रेन 06:25 को छुटती है केवल 35 मिनट के अंतराल में 2 ट्रेन चलती है इसी वजह से दूसरी ट्रेन की सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है ग़लत टाइमिंग की वजह से दूसरी ट्रेन में भीड़ कम रहती है रेलवे को अपनी आय बढ़ाने के लिए दूसरी ट्रेन सुबह 07:30 बजे दल्लीराजहरा से छोड़नी चाहिए ताकि लोगो को सुविधा मिल सके। रिज़र्वेशन काउंटर का समय शाम को 6 बजे तक खुला रखने की भी मांग की गई है। और पुरानी मांग में से वार्ड क्रमांक 21 से कंटीले तारों को निकालने के लिए निवेदन किया है जिस पर डीआरएम ने कंटीली तार हटा दिया जाएगा कहा है एवं बाकी सभी मांगों पर उन्होंने सहमति जताई है आशा है कि आने वाले समय में सभी मांगों को रेलवे प्रशासन जनहित में पूरा जरुर करेंगे।


Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3