*पर्यावरण संरक्षण ईंधन की बचत और उत्तम स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई विशेष अपील का जमीनी स्तर पर असर दिखने लगा हैं इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले खरोरा नगर पंचायत के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल सोनी ने समाज के सामने एक प्रेरक मिसाल पेश की है.**
रिपोर्टर रोहित वर्मा
खरोरा

शनिवार सुबह नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए अनिल सोनी स्वयं अपनी साइकिल से कार्यक्षेत्र की ओर रवाना हुए. नगर के मुखिया को इस सादगीपूर्ण और जागरूक रूप में फील्ड पर देखकर स्थानीय नागरिकों और अन्य जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह देखा गया.
अनिल सोनी की इस अनूठी और सराहनीय पहल के पीछे कई महत्वपूर्ण संदेश छिपे हैं, जो आज के समय में हर नागरिक के लिए बेहद जरूरी हैं.
साइकिल का उपयोग करने से कीमती पेट्रोल-डीजल की बचत होती है. इससे न केवल व्यक्तिगत आर्थिक बचत होती है, बल्कि देश के संसाधनों को भी संरक्षण मिलता है.
रोजाना सुबह साइकिल चलाना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम व्यायाम है. यह दिल की बीमारियों, मोटापे को दूर रखने और फिटनेस बनाए रखने में मददगार है.
गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए साइकिल सबसे बेहतरीन विकल्प है, जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है.
नगर पंचायत खरोरा की मुख्य व्यवस्थाओं, विशेषकर भीषण गर्मी के इस मौसम में जल आपूर्ति जैसे संवेदनशील कार्य की कमान खुद अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा साइकिल पर संभालना सादगी की एक बड़ी मिसाल है. स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि नगर के मुखिया का यह कदम अन्य जनप्रतिनिधियों और आम जनता को अपनी जीवनशैली बदलने और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए निश्चित रूप से प्रेरित करेगा.