*झीरम घाटी के शहीद नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि**

*झीरम घाटी के शहीद नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि**

*झीरम घाटी के शहीद नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि**
*झीरम घाटी के शहीद नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि**
खरोरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के तत्वावधान में झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 मई 2026, सोमवार को शाम 7 बजे तिगड्डा चौक, खरोरा में आयोजित होगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समिति ने सभी से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा एवं प्रभारी महामंत्री डॉ. सुरेंद्र गिलहरे ने कहा कि झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।

  श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3