भिलाई 3 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन

भिलाई 3 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन

भिलाई 3 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन
प्रेस विज्ञप्ति
भिलाई 3 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन सतनाम भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 13 जोड़ों का विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कराया गया। नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
 कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवदंपत्तियों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिससे बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग मिलता है और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, महापौर निर्मल कोसरे, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, सीता साहू, प्रेमलता चंद्राकर, महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल, परियोजना अधिकारी ऐश्वर्या नीलम राय, सीमा जंघेल एवं भीमेश्वरी पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3