***बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आज
खरोरा में धरना-प्रदर्शन कर जताया जाएगा विरोध**
खरोरा,
देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, किसानों को खाद-बीज की कमी तथा खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा द्वारा सोमवार 18 मई को सांकेतिक धरना-प्रदर्शन एवं हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पांचों मंडलों के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के कांग्रेसजन शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे खरोरा सोसायटी, सोमवारी बाजार, गैस एजेंसी तथा किराना दुकानों के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के प्रभारी महामंत्री एवं राजीव नगर वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद डॉ. सुरेंद्र गिलहरे ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की
श्री रोहित वर्मा जी की खबर