*मात्र दो अंकों से प्राविण्यता सूची से चूकी भावना जोशी, कुसुम साहू ने 89.6% अंकों के साथ लहराया सफलता का परचम विधायक अनुज शर्मा के हाथों हुआ सम्मान*
प्रेस विज्ञप्ति
*मात्र दो अंकों से प्राविण्यता सूची से चूकी भावना जोशी, कुसुम साहू ने 89.6% अंकों के साथ लहराया सफलता का परचम विधायक अनुज शर्मा के हाथों हुआ सम्मान*
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी की छात्रा भावना जोशी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा शिक्षक रामजी निषाद ने बताया कि भावना जोशी मात्र दो अंकों से राज्य की प्राविण्यता सूची (टॉप-10) में स्थान बनाने से चूक गईं, फिर भी उनकी उपलब्धि विद्यालय, परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। भावना जोशी के पिता हरिश्चंद्र जोशी एवं माता लक्ष्मी जोशी ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में छात्रा कुसुम साहू ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान
अर्जित करते हुए विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया। कुसुम साहू के पिता प्यारेलाल साहू एवं माता केवरा बाई साहू ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। ग्राम परसदा कनकी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा द्वारा दोनों प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सीमा मिश्रा, व्याख्याता ए.के. कोशले, सरला दीवान, पीतांबर वर्मा, विजयलक्ष्मी वर्मा, ए. टंडन, श्वेता त्रिपाठी, ठाकुर मैडम, सविता उष्या, अंजू मरकाम, सत्यम सिंह, पुष्कर साहू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य सीमा मिश्रा ने कहा कि दोनों छात्राओं की मेहनत और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास, सहायक
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल.के. जाहिरे, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवेंद्र सिंह ठाकुर तथा विकासखंड मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने भी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।