बेमेतरा:-राज्यपाल के बेमेतरा आगमन पर विधायक दीपेश साहू ने किया स्वागत, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुए शामिल

मेघू राणा बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल “रमेन डेका”के बेमेतरा आगमन पर सर्किट हाउस में विधायकदीपेश साहू” ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तत्पश्चात राज्यपाल के साथ विधायक श्री साहू ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।
विधायक श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय राज्यपाल का बेमेतरा आगमन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सतत विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान समाज को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी जागरूक करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख का संकल्प लेना चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

इस अवसर पर मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक ईश्वर साहू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3