*“सुशासन तिहार: सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, संवाद से समाधान की दिशा में बड़ा कदम”*

*“सुशासन तिहार: सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, संवाद से समाधान की दिशा में बड़ा कदम”*

*“सुशासन तिहार: सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, संवाद से समाधान की दिशा में बड़ा कदम”*
*“सुशासन तिहार: सरकार खुद पहुँची जनता के द्वार, संवाद से समाधान की दिशा में बड़ा कदम”*


खरोरा 
ग्राम 
ताराशिव राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार” के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताराशिव में जनसमस्या निवारण शिविर “संवाद से समाधान” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही पात्र लाभार्थी हितग्राहीओं को शिविर में सबंधित विभाग द्वारा बैटरी चलित ट्राई साइकिल, बीज, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य निरीक्षण कर आयुष्मान कार्ड आदि सामग्री वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को साकार करने के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और प्रभावी तरीके से पहुंचे।
उन्होंने बताया कि आज अधिकारी-कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुन रहे हैं और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे पात्र हितग्राहियों को सीधा लाभ मिल सके। यह पहल शासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत कर रही है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के द्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रही है। उन्होंने बताया कि 1 मई से 10 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं भी आमजन से सीधे संवाद कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बनाई गई हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, 21 गांवों के सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3