प्रेस विज्ञप्ति
*भीमकन्हार विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित,*
*डौंडीलोहारा* दिनांक 30 अप्रैल 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमकन्हार, विकासखंड डौंडी लोहारा जिला बालोद में स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में हर्ष का वातावरण रहा।
कक्षा नवमी का परीक्षा परिणाम 67.30 प्रतिशत रहा। कक्षा में कुमारी हर्षिता ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं कुमारी चेमिन ने 79 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 11वीं कला संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें कुमारी रागिनी 81 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम एवं कुमारी चमेली 75 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 93.75 प्रतिशत रहा, जिसमें कुमारी विद्या साहू ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा कुमारी एकता साहू ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिसमें कुमारी ज्योति 75 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम एवं कुमारी लेशमी 69.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा 10वीं का परिणाम 61.29 प्रतिशत रहा, जिसमें जयसूर्या ने 84.31 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम एवं कुमारी दीपिका ने 74.16 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं का समग्र परीक्षा परिणाम 89.65 प्रतिशत रहा। कला संकाय से विवेक कुमार ने 75.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान तथा विज्ञान संकाय से किशन कुमार ने 74.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में द्वितीय स्थान हासिल किया।
परिणाम घोषणा के अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री पी आर रात्रे एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नरसिंह साहू, सदस्य श्री जयपाल ठाकुर, श्री डामन देवहारी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री टीमन साहु जी ने दी