जिले में हाईटेक डायल-112 ईआरवी वाहनों का शुभारंभ, दल्लीराजहरा को भी मिला नया वाहन* *“एक्के नंबर सबो बर – 112” से आपात सहायता होगी और मजबूत*
जिले में हाईटेक डायल-112 ईआरवी वाहनों का शुभारंभ, दल्लीराजहरा को भी मिला नया वाहन*
*“एक्के नंबर सबो बर – 112” से आपात सहायता होगी और मजबूत*
दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी डायल-112 योजना के तहत बालोद जिले में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक ईआरवी (Emergency Response Vehicle) वाहनों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कड़ी में दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र को भी नया डायल-112 वाहन मिला है, जिससे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन सहायता व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। राजहरा सी एस पी विकास पाटले ने बताया कि इन हाईटेक वाहनों में आधुनिक संचार प्रणाली, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस नेटवर्क और त्वरित रिस्पांस की सुविधा उपलब्ध है। इनकी मदद से सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा आपात स्थिति सहित किसी भी आकस्मिक घटना में कम समय में मदद पहुंचाई जा सकेगी। राजहरा पुलिस ने डायल-112 योजना के तहत शहर क्षेत्रों में 10 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। प्रशिक्षित पुलिस टीम घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर नागरिकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करेगी। इसका लाभ नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के सभी 27 वार्ड, नगर पंचायत चिखलाकसा के 15 वार्ड एवं आसपास के 26 गांव को मिलेगा।
*“एक्के नंबर सबो बर – 112”* का मतलब है कि अब किसी भी आपात स्थिति में अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं। चाहे दुर्घटना हो, अपराध, महिला सुरक्षा का मामला हो या मेडिकल इमरजेंसी – हर परिस्थिति में केवल 112 डायल करने पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सभी सेवाएं एक साथ मिलेंगी। यह सेवा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत कर रही है।डायल-112 वाहन में तैनात पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड, क्राउड कंट्रोल और त्वरित कार्रवाई का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। वाहन में मेडिकल किट, सायरन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी मौजूद है। राजहरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक तत्काल 112 पर कॉल करें और अफवाह या फर्जी कॉल से बचें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनता का सहयोग ही सुरक्षित और जागरूक समाज की नींव है। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग, वायरलेस सिस्टम और प्रशिक्षित टीम से लैस वाहन। शहरी क्षेत्र में 10 मिनट, ग्रामीण क्षेत्र में 30 मिनट रिस्पांस टाइम का लक्ष्य। दुर्घटना, महिला सुरक्षा, अपराध व मेडिकल इमरजेंसी में तत्काल सहायता। *“एक्के नंबर सबो बर – 112”* – एक नंबर से सभी आपात सेवाएं।
जिलों में डायल 112 आपात सेवाओं के शुभारंभ पर राजहरा व्यापारी संघ ने जिला पुलिस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे सड़क दुर्घटना महिला सुरक्षा अपराध नियंत्रण विवाद चिकित्सा आबादी स्थिति में कम समय में प्रभावित को मदद मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने आम जनों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाले अपराध दुर्घटना या अन्य ऐसी घटना जिसकी जानकारी पुलिस को देनी चाहिए कृपया 112 डायल कर अपना कर्तव्य नहीं और निर्वहन करें।