*प्रभारी प्राचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन*
खरोरा। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रभारी प्राचार्यों के लिए आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन बुधवार को रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में संपन्न हुआ।
समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री राम अरावकर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने
उद्बोधन में कहा कि प्राचार्यों को यह समझ होना चाहिए कि कब, कहाँ और किससे किस प्रकार संवाद करना है। उन्होंने संगठन के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास रखने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रभारी प्राचार्य के मन में यह भाव नहीं आना चाहिए कि केवल उनकी व्यक्तिगत क्षमता के कारण उन्हें यह दायित्व मिला है, बल्कि यह संगठन का उन पर विश्वास है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे निरंतर कुशलता अर्जित कर विद्यालय का प्रभावी नेतृत्व करने में समर्थ बनें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र परिहार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रामभरोसा सोनी ने की। इस अवसर पर संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू सहित स्थानीय विद्यालय के व्यवस्थापक, प्रांत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समापन कार्यक्रम में वर्ग प्रमुख शल मानिक लाल साहू ने वर्ग प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि आभार प्रदर्शन चंद्रकुमार डडसेना ने किया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर