*बालोद नगर पालिका को मिली विकास की बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृत दी*

*बालोद नगर पालिका को मिली विकास की बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृत दी*

*बालोद नगर पालिका को मिली विकास की बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृत दी*
*बालोद नगर पालिका को मिली विकास की बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृत दी*
बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद के विकास कार्यों को लेकर एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। गुरुवार 14 मई 2026 को नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से उनके निज निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंत्री जी को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा बालोद नगर के विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मुलाकात के दौरान नगर पालिका परिषद बालोद की ओर से शहर में अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने मंत्री जी को नगर की वर्तमान आवश्यकताओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए शासन से सहयोग की मांग की।

नगर की समस्याओं एवं विकास कार्यों की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने तत्काल सकारात्मक पहल करते हुए बालोद नगर पालिका परिषद के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। मंत्री जी के इस निर्णय से नगर पालिका परिषद एवं नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है।
इस अवसर पर मंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी नगर निकायों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा बालोद नगर पालिका में विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए शासन लगातार कार्य कर रहा है।

वहीं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वीकृत राशि से नगर में लंबे समय से लंबित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

नगरवासियों ने भी इस घोषणा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में बालोद शहर में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और शहर की आधारभूत सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

          *हमने बनाया है* 
                     *हम ही संवारेंगे।*

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3