*प्रकाश क्षत्रिय (संगठन सचिव सीटू) ने सुशासन त्योहार शिविर में शहर के टाउन शिप में भारी वाहनो के अवैध पार्किंग एवं आवाजाही पर रोक लगाने के लिए सौंपा ज्ञापन।*

प्रकाश क्षत्रिय संगठन सचिव हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू), दल्ली राजहरा ने कलेक्टर महोदया जिला- बालोद (छ.ग.) को आज सुशासन तिहार शिविर, दल्ली राजहरा, में आवेदन दिया है जिसमें शहर के बीएसपी क्षेत्रों के टाउनशिप, विभिन्न सड़कों, ड्यूटी आने-जाने के मार्गों में भारी वाहन के अवैधानिक पार्किंग व आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है 
आवेदन में लिखा है कि हमारी यूनियन आई.ओ.सी. राजहरा का एक जिम्मेदार ट्रेड यूनियन है। हमारे यूनियन को माइंस के श्रमिकों से काफी लंबे समय से यह शिकायत मिल रहा है कि बीएसपी टाउनशिप, थाना चौक से माइंस कार्यालय राजहरा तथा एम.व्ही.टी. रोड एवं दल्ली माइंस व झरनदल्ली जाने वाले रोड के दोनों किनारे में काफी संख्या में भारी वाहनों का अवैध पार्किंग से एवं ड्यूटी आने-जाने के समय भारी वाहनों के आवाजाही से काफी परेशानियां व सुरक्षा के लिए खतरा बना रहता है ।

आगे कहा गया है कि इस समस्या को सीटू यूनियन द्वारा कई बार बीएसपी माइंस प्रबंधन, स्थानीय प्रशासन के समक्ष रखा जा चूका है किन्तु समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

अतः कलेक्टर महोदया से आग्रह किया गया है कि इस समस्या पर तत्काल उचित कार्यवाही करने की कृपा करे ताकि भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना होने से रोका जा सके ।
पत्र की कॉपी उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राजहरा,एसडीएम राजहरा एवं मुख्य महाप्रबंधक (खदान), आई.ओ.सी. राजहरा को भी सौंपा है ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3