*कांग्रेस केवल राजनीतिक नौटंकी की पार्टी,जनता ने पहले ही नकार दिया – डॉ. प्रतीक उमरे*

*कांग्रेस केवल राजनीतिक नौटंकी की पार्टी,जनता ने पहले ही नकार दिया – डॉ. प्रतीक उमरे*

*कांग्रेस केवल राजनीतिक नौटंकी की पार्टी,जनता ने पहले ही नकार दिया – डॉ. प्रतीक उमरे*
*कांग्रेस केवल राजनीतिक नौटंकी की पार्टी,जनता ने पहले ही नकार दिया – डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष द्वारा कांग्रेस के पूर्व पार्षदों से नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए सहयोग मांगने पर दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा है कि नेता प्रतिपक्ष को खुद कांग्रेस के वर्तमान पार्षदों ने नकार दिया है जिसकी वजह से उन्हें पूर्व पार्षदों के सामने दंडवत होना पड़ रहा है,जबकि उन पूर्व पार्षदों को पहले ही जनता ने नकार दिया है।सभी नकारे हुए लोगों द्वारा जनांदोलन की बात बेहद हास्यापद है।कांग्रेस नेताओं को जनता की समस्याओं की चिंता कम और अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की चिंता अधिक है।वर्षों तक नगर निगम की सत्ता में रहने वाली कांग्रेस आज जनता के सामने खुद को जनहितैषी साबित करने का असफल प्रयास कर रही है।दुर्ग शहर की जिन समस्याओं को लेकर कांग्रेस आज आंदोलन की बात कर रही है,उन्हीं समस्याओं की जड़ कांग्रेस की पूर्ववर्ती कार्यप्रणाली और अव्यवस्थित प्रशासनिक सोच रही है।लंबे समय तक निगम में सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस शहर की पेयजल व्यवस्था,यातायात,सफाई और मूलभूत सुविधाओं का स्थायी समाधान नहीं निकाल सकी।आज जब भाजपा नेतृत्व में शहर के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है,तब कांग्रेस भ्रम और आरोपों की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा टेंडर घोटाले और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाना भी हास्यास्पद है।यदि उनके पास कोई तथ्य या प्रमाण हैं तो उन्हें संबंधित जांच एजेंसियों के सामने प्रस्तुत करना चाहिए,केवल मीडिया में बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।भाजपा की सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता जनता के बीच अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए बेतुके आरोपों का सहारा ले रहे हैं,जबकि जनता सब जानती है कि शहर के विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा पूर्व में कांग्रेस की नीतियां ही रही हैं।भाजपा सरकार और निगम प्रशासन लगातार पेयजल व्यवस्था सुधारने,साफ-सफाई मजबूत करने,सड़क एवं अधोसंरचना विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने निगम आयुक्त के निज सहायक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की घटना पर कहा कि किसी भी धर्म,देवी-देवताओं अथवा आस्था के खिलाफ टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।इस विषय पर आवश्यक कार्यवाही किया गया है,लेकिन कांग्रेस इस संवेदनशील विषय को भी राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग करने का प्रयास कर रही है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं बल्कि विकास और जनसेवा की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।दुर्ग शहर के नागरिक अब केवल आरोप-प्रत्यारोप नहीं बल्कि ठोस विकास और परिणाम चाहते हैं और भाजपा उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3