देवरी घुलघुल में विरोध और समर्थन पत्र के बीच जनसुनवाई शांतिपूर्वक हुई संपन्न।

दिलीप वर्मा 
9424211900
तिल्दा नेवरा ग्राम देवरी घुलघुल में प्रस्तावित मेंसर्स अग्रसेन स्टील एण्ड पावर लिमिटेड कंपनी के लिए आज लोक जनसुनवाई आहूत की गई थी जिसमें ग्राम वासियों सहित जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कंपनी का पुरजोर विरोध किया।

वहीं इधर कम्पनी के समर्थन में लिखित में भारी संख्या में लोगों का समर्थन पत्र क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग के उपस्थित अधिकारियों को दिया गया।

 इस तरह से कंपनी के विरोध और समर्थन पत्र के बीच लोक जनसुनवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

सभी की बातें सुनने के बाद एडीएम ने जनसुनवाई समाप्ति की घोषणा की।

जनसुनवाई में एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, थानाप्रभारीगण, पर्यावरण विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

वहीं इधर देवरी के ग्रामीणों ने कहा कि जो लोग सहमति प्रदान किए है वे देवरी गांव के लोग नहीं है। बाहर के लोग आकर प्लांट का समर्थन किए है। जो कि अनुचित है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3