बेमेतरा:-कमलेश कुमार वर्मा को मिला 'छत्तीसगढ़ी छंद रतन' सम्मान
मेघू राणा बेमेतरा।विगत 10 मई 2026 को छत्तीसगढ़ी साहित्यिक संस्था ' छंद के छ ' के दसवां स्थापना दिवस समारोह वृन्दावन सभागार रायपुर में आयोजित हुआ. इसमें बेमेतरा जिला के वरिष्ठ कवि श्री कमलेश कुमार वर्मा को उनकी छत्तीसगढ़ी छन्दमय काव्य संग्रह ' छंद कमल ' हेतु 'छंद रतन सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया. यह काव्य संग्रह छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित किया गया है.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा जी थे.अध्यक्षता सी. वी. रमन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री अशोक तिवारी जी कर रहे थे.विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सरला शर्मा जी, श्री सुधीर शर्मा जी, श्रीमती सपना निगम जी थे.
इस सम्मान हेतु वर्मा जी को संस्था के संस्थापक श्री अरुण कुमार निगम जी (दुर्ग ), नगर पंचायत भिम्भौरी के रामकथा के वरिष्ठ व्याख्याकार श्री हरिश्चन्द्र वर्मा जी, नवयुवक मण्डल भिम्भौरी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र वर्मा जी,सुग्घर साहित्य समिति बेरला के अध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद वर्मा एवं सदस्यों सहित अनेक साहित्यकारों ने बधाई संप्रेषित किये हैं।