तिल्दा नेवरा कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है बैठक में अध्यक्ष प्रत्याशी को नहीं बुलाया गया।

तिल्दा नेवरा कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है बैठक में अध्यक्ष प्रत्याशी को नहीं बुलाया गया।

 तिल्दा नेवरा कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है बैठक में अध्यक्ष प्रत्याशी को नहीं बुलाया गया।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900

 तिल्दा नेवरा कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है बैठक में अध्यक्ष प्रत्याशी को नहीं बुलाया गया।

 तिल्दा नेवरा कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे के नेतृत्व में कांग्रेस भवन नेवरा में बैठक आहूत की गई थी जिसमें कई कांग्रेसियों को पूछा ही नहीं गया यहां तक कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे लक्ष्मीनारायण वर्मा को भी आज की बैठक के लिए कोई सूचना नहीं दी गई थी उसे बैठक में बुलाया ही नहीं गया। इसी तरह से कुछ अन्य कांग्रेसियों को भी बैठक की जानकारी नहीं दी गई।

 वही इस संबंध में जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे से बात करने पर उन्होंने कहा कि यह बैठक कांग्रेसी पार्षदों के लिए था क्योंकि कांग्रेस भवन खुला था इसलिए कई कांग्रेसी उपस्थित हो गए।
 साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष से चूक हुई होगी।
 वही इतनी बड़ी चूक से कांग्रेस में चर्चाओं का बाजार भी काफी गर्म है।
 इधर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे लक्ष्मी नारायण वर्मा से बात करने पर उन्होंने कहा कि बैठक को जानकारी उन्हें नहीं थी और नहीं किसी ने इसकी सूचना दी थी।
उन्होंने कहा कि उक्त बैठक से वे पूरी तरह से अनजान थे।

वहीं इधर रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू बंजारे ने बताया कि 13 अप्रैल को कांग्रेस द्वारा विभिन्न लंबित मांगों को लेकर तिल्दा में मंत्री टंकराम वर्मा के कार्यालय घेराव किया जाएगा जिसकी तैयारी हेतु 11 अप्रैल को कांग्रेस भवन नेवरा में बैठक आहूत कर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के समस्त कांग्रेसियों को उपस्थित होने अपील भी किया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3