*सी.एस.सी. सेंटर, ई डीस्ट्रीक्ट, आधार सेवा केन्द्र तीनों अलग, यह रोजगार का एक बेहतर विकल्प - इन्द्रजीत सेन, ईडीएम, बालोद*
--प्रेस विज्ञाप्ति--
*सी.एस.सी. सेंटर, ई डीस्ट्रीक्ट, आधार सेवा केन्द्र तीनों अलग, यह रोजगार का एक बेहतर विकल्प - इन्द्रजीत सेन, ईडीएम, बालोद*
*_(आनलाईन कम्प्यूटर सेंटर, सी.एस.सी.सेंटर, आधार सेवा केन्द्र स्व-रोजगार के बेहतर विकल्प, कम लागत में भी अच्छी कमाई कर सकते हैं)_*
बलौदाबाजार/चाँपा (27.04.2026) सेन संगवारी एवं संकल्प के द्वारा नियमित रूप से आयोजित होने वाली रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम में इस सप्ताह मुख्य अतिथि के रूप में बालोद जिला के ई डिस्ट्रीक्ट मैनेजर श्री इन्द्रजीत सेन सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम का संचालन करते हुए बालोद से ही सहायक कार्यक्रम प्रभारी एवं डीएसपी ओम प्रकाश सेन द्वारा सर्व प्रथम उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया जिसके प्रश्चात सबसे पहले कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सेन संगवारी के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद सेन को आमंत्रित किया गया। परमानंद जी द्वारा इंद्रजीत जी को अपने व्यस्ततम समय में से इस कार्यक्रम में समय देने के लिए आभार व्यक्त किया गया जिसके पश्चात उन्होने सेन संगवारी और संकल्प के द्वारा गर्मियों के मौसम में युवाओं के लिए आयोजित कि जाने वाली इस आनलाइन कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में बारे में जानकारी दी।
जिसके पश्चात संचालन कर रहे ओमप्रकाश जी द्वारा इंद्रजीत सेन जी का सभी से परिचय करवाते हुए, अपने विषय को रखने हेतु आमंत्रित किया गया। श्री इंद्रजीत सेन जी ने अपने विषय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में चिप्स और एनआईसी शासन के दो प्रमुख संस्थायें जो ई मैनेजमेंट का कार्य सम्हालती हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाईटी को ही शार्ट में चिप्स के नाम से जाना जाता है छ.ग. के लिए राज्य स्तर पर बनने वाली समस्त वेबसाईट जैसे व्यापम आदि का डेवलपमेंट और संचालन कि समस्त जिम्मेदारी चिप्स के पास होती है। जबकि केन्द्र के द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं के लिए साफ्टवेयर और वेबसाइट डिजाइनिंग का कार्य एनआईसी मतलब नेशनल इन्फार्मेशन सेंटर द्वारा किया जाता है, जिसमें भूईया, ई आफिस आदि आते हैं। छत्तीसगढ़ में चॉइस सेंटर का संचालन रोजगार का एक अच्छा माध्यम हो सकता है। जिसमें आप आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही महतारी वंदन योजना ई-केवायसी आदि के माध्यम से आय अर्जित कर सकते हैं। इसके लिए सीजी-ई डिस्ट के आई.डी. और पासवर्ड की आवश्यकता होती है। जिसमें आप गुमास्ता, जन्म, मृत्यू प्रमाण पत्र आदि आसानी से बना सकते हैं। सीएससी आई डी लेने के लिए सर्वप्रथम टेक प्रमाण पत्र परीक्षा पास करना होता है। जिसके बाद सी.एस.सी. रजिस्ट्रेशन क्लाउड साईट में जाके आपको पंजीयन करना होता है। पंजीयन के लिए आपके आवश्यक दस्तावेज जो मांगे जायेगें उपलब्ध करवाने होते है। इससे आय के दो प्रकार के स्त्रोत होते हैं पहला डायरेक्ट इन्कम और दूसरा कमीशन के माध्यम से इन्कम। डायरेक्ट इन्कम में बहुत से ऐसे फार्म और कार्य है जो शासन द्वारा वर्तमान में संचालित नही होती हो जिनके फार्म आप अपने से भर सकते हैं उनको भरने के लिए आप सीधे फार्म भरवाने वाले से चार्ज ले सकते हैं। जबकि शासन के द्वारा संचालित होने वाले विभिन्न कार्यो के लिए एक निर्धारित फिस शासन द्वारा आपको प्रदान की जाती है। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको ई डिस्ट से आई पासवर्ड बनवाना पड़ेगा, जो आप अपने जिले के कलेक्टरेट ऑफिस में संचालित चिप्स केंद्र में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से मिलकर जरुरी प्रक्रिया पूर्ण करके प्राप्त कर सकते है। जिसके लिए आपके द्वारा संचालित सी.एस.सी. आई के साथ, 5000रू. का एफडी, 50रू. का शपथ पत्र, फार्म, आधार, पैन, आदि जमा करने पर आपको ईडिस्ट का आई डी पासवर्ड दिया जाता है। जिसमें आप आय, जाति, निवास, गुमास्ता, विवाह, मृत्यू, आदि जैसे कार्य कर सकते है। कुल 441 कार्य संचालित है जिसमें से अभी मात्र 54 कार्य चालु है। वहीं किसी भी प्रकार के कार्य में 5 दस्तावेज अपलोड फ्री होता है उसके पश्चात प्रत्येक दस्तावेज के लिए आप 5रू. चार्ज कर सकते हैं। आधार कार्ड के कार्य हेतु अलग से आई डी पासवर्ड की आवश्यकता होती है। आपको यह समझना होगा कि सी.एस.सी. सेंटर, ई डीस्ट्रीक्ट के कार्य और आधार के कार्य तीनों अलग-अलग है और इनके अलग-अलग आई डी पासवर्ड जारी होते हैं। आधार के कार्य संचालित करने के लिए आधार परीक्षा पास करना होगा। जिसमें आपको आवेदन करना पड़ेगा, परीक्षा पास करेंगे फ़िर आई डी पॉसवर्ड के लिए आवेदन करेंगे, आवेदन स्वीकृत होने पर आपको 1.5 लाख रूपये की एफडी करनी होगी जिसमें आपको आधार के संबंधित कार्य करने वाले समस्त प्रकार के कीट उपलब्ध करवाये जायेगें। इसके लिए दस्तावेज के साथ ही साथ एग्रीमेंट, आदि पूर्ण करना होगा। जिसमें आप आधार कार्ड बनाने से लेकर, बायोमेंट्रीक अपडेट जैसे सभी काम कर सकते हैं। लेकिन यदि आप आधार में मात्र मोबाईल नंबर, इमेल आई डी और पता सुधार करने का कार्य करना चाहते है तो ईसीएमपी आई डी से भी आसानी से कर सकते हैं। लेकिन दोनो के लिए आपको आधार परीक्षा पास करना अनिवार्य होता है। श्री इन्द्रजीत जी द्वारा बताया गया कि सी.एस.सी. सेंटर, ईडीस्ट्रीक्ट और आधार कार्ड सेंटर के रूप में एक बेहतर रोजगार का अवसर वर्तमान में युवाओं के पास उपलब्ध है जिसमें आप डायरेक्ट और कमिशन आधारित दोनों प्रकार के आय अर्जित कर सकते है। जिसके पश्चात श्री इंद्रजीत सेन ने काउंसलिंग में उपस्थित प्रीति सेन, मनोज श्रीवास, हलधर बंजारे, मनराखन सेन आदि के द्वारा पुछे गये प्रश्नों की जवाब दिया गया। संकल्प शिक्षा रोजगार मार्गदर्शन केंद्र के प्रदेश संयोजक श्री लोकनाथ सेन द्वारा बताया गया कि यदि आपके पास सी.एस.सी. आई डी नहीं है तो आप सामान्य कम्प्यूटर सेंटर जिमसें इंटरनेट कनेक्शन और फोटोकापी प्रिंटर्स हो उसमें बहुत से कार्य कर सकते हैं। सरकारी एवं प्राइवेट जाब के फार्म भरना, कालेज स्कूल के स्कालरशिप, एसएससी, व्यापम, बैंकिंग के परीक्षा फार्म, फोटोकापी, स्कैनिंग, प्रिटिंग का कार्य करके भी व्यापार कर सकते हैं। आधार कार्ड डाउनलोड करने हेतु आई डी पासवर्ड की आवश्यकता नहीं होती जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं। नया पैन कार्ड बनाने से लेकर सुधार तक आप आसानी से कर सकते हैं। नौकरी हेतु बायोडाटा बनाना, फोटोकापी, आवेदन, रोजगार हेतु विभिन्न फार्म, आनलाइन ट्रेन, बस और फ्लाईट की टिकट आसानी से किया जा सकता है। बिजली बिल भूगतान, मोबाइल डीटीएच रिचार्ज सहित विभिन्न कार्यो से आप आय अर्जित कर सकते हैं। सभी आनलाइन प्रक्रिया को डेमों करके लाइव दिखाया गया एवं ई डिस्ट साईट से सभी 33 जिलों के ई डिस्ट मैनेजर के संपर्क नंबर उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया। जिसके पश्चात उपस्थित युवाओं के द्वारा प्रश्नों का जवाब किया गया। उक्त संबंध में अधिक जानकारी या मदद के लिए श्री इंद्रजीत सिंह सेन मो.नं. 9340526445, श्री लोकनाथ सेन 9425529829 से संपर्क करने हेतु उनके नंबर सार्वजनिक सभी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सेन संगवारी के प्रदेश सह सचिव और रोजगार सूचना प्रभारी नागेश सेन द्वारा उपस्थित अतिथियों को आभार एवं धन्यवाद दिया गया साथ ही बताया गया कि सेन संगवारी और संकल्प के माध्यम से हम नियमित रूप से हजारो जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को रोजगार शिक्षा संबंधित जानकारी और सूचनायें निःशुल्क प्रदान करते है। उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा दिये गये मार्गदर्शन हेतु आधार एवं धन्यवाद दिया गया। (छ.ग. के सभी ई डिस्ट मैनेजर के नंबर संलग्न)