*डॉ भीमराव अंबेडकर भवन में मनाई गई बाबासाहेब की जयंती*
खरोरा :- 14 अप्रैल को नवनिर्मित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मंगल भवन में बाबा साहेब की जयंती नगर पंचायत खरोरा के द्वारा मनाई गई कुछ दिनों पहले ही विधायक अनुज शर्मा के प्रयास से कुंवर गढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग 93 लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया था! डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर मंगल भवन में प्रथम प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी और बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया विधायक अनुज शर्मा ने बाबासाहेब के द्वारा संविधान निर्माण का जो कार्य किया गया उसके लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण 33% का कानून पास किए जाने की संबंध में जानकारी प्रदान की कानून बन जाने के बाद मातृ शक्तियों का लोकसभा और विधानसभा के
निर्वाचन में इसका लाभ मिलेगा, नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी ने कार्यक्रम का आयोजन कर स्वागत भाषण में पधारे अतिथियों, गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन करते हुए बाबा साहब को नमन कर नगर खरोरा के विकाश को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के साथ खरोरा मे हो रहें विकाश कार्यों के लिए अपनी परिषद और नगर वासियों की ओर से आभार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद तोरन ठाकुर ने किया उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सुमित सेन पार्षद गण मनीषा कोसले, दामिनी हेमंत देवांगन, राहुल मरकाम, सुश्री हेमलता नशीने, जय प्रकाश वर्मा, तामेश्वर मरकाम, देवांगन, पंच राम यादव, पुरनेन्द्र पाध्याय अम्बिका बंछोर राकेश देवांगन डा.चंद्रकुमार डैडसेन अमीन विकास ठाकुर भरत पंसारी नरेन्द ठाकुर घनश्याम चंद्राकर छगन यादव,दीपक धनकर परस नायक,नीमतरिहा सर, रामदयाल वर्मा अशोक साहू बिसोहा देवांगन प्रेम गिलहरे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें!
श्री रोहित वर्मा जी की खबर