*क्षत्रिय युवा चौपाल बेरला में संपन्न हुआ।*
खरोरा
राजपूत क्षत्रिय युवा महासभा 5980 के तत्वाधान में युवा क्षत्रिय चौपाल बेरला में रखा गया था जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। चौपाल में समाज के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए आरंभ किया।। चर्चाओं में समाज में जागरूकता, प्रदेशभर में युवाओं को संगठित करने, शिक्षा, स्वरोजगार, अपने क्षत्रिय संस्कार का पालन करने, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बचने, गोत्र प्रवरादी, इत्यादि पर चर्चाएं हुई।
ठाकुर हेमंत सिंह युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के सानिध्य में युवा प्रदेश कार्यकारिणी के लिए रामस्वरूप सिंह नवागढ़ को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रकाश सिंह जैतपुरी को प्रदेश सचिव, तरुण सिंह साजा, राजेश सिंह जी गांगपुर, लेख सिंह नरदाहा को प्रदेश संगठन मंत्री एवं नवागढ़ युवा प्रकोष्ठ का भी विस्तार हुआ जिसमें संतोष सिंह हो नवागढ़ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया एवं उनके भी टीम का विस्तार हुआ। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर गणेश सिंह एवं प्रदेश कमिटी के साथ साथ युवा टीम भारी संख्या में उपस्थित थे।।।
श्री रोहित शर्मा जी की खबर