कांग्रेसियों का विधायक कार्यालय घेराव दीनदयाल चौक से रैली निकालकर पहुंचे विधायक कार्यालय ।

कांग्रेसियों का विधायक कार्यालय घेराव दीनदयाल चौक से रैली निकालकर पहुंचे विधायक कार्यालय ।

कांग्रेसियों का विधायक कार्यालय घेराव दीनदयाल चौक से रैली निकालकर पहुंचे विधायक कार्यालय ।
तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा।
9424211900

कांग्रेसियों का विधायक कार्यालय घेराव दीनदयाल चौक से रैली निकालकर पहुंचे विधायक कार्यालय ।

आज तिल्दा नेवरा में कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
  जिसमें सर्वप्रथम कांग्रेसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर उपस्थित हुए।
 यहां पर कांग्रेसियों ने अपने उद्बोधन व्यक्त कर बाय पास बनाने की मांग की।
तत्पश्चात पैदल विधायक कार्यालय पहुंचे।
 कांग्रेसियों ने बाईपास निर्माण की मांग सहित कुछ अन्य मुद्दों को लेकर जैसे ऑनलाइन सट्टा बंद करने, नकली सामग्री विक्रय पर कार्यवाही करने, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने आदि मांगों को लेकर यह घेराव कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक कार्यालय के सामने कांग्रेसियों की पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई।

जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे ने कहा कि मंत्री टंक राम वर्मा बाय पास बनाने की बात कही थी लेकिन अब तक नहीं बन पाया है। ऑनलाइन सट्टा धड़ल्ले से चल रहा है।
  कार्यक्रम में पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, कांग्रेस के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे, नेता प्रतिपक्ष विजय सोनू मारखंडे, राम गिडलानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, बलदाऊ साहू, पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्मा, देवा दास टंडन, के कृष्ण मूर्ति,नवीन अग्रवाल, ओम ठाकुर, राजेश कोटवानी, नानक छाबड़िया, सनत सेन, प्रशांत गुप्ता ,नीरज राठी, कैलाश गांधी , राहुल तेजवानी, जगतू राम मंडले, सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित हुए।
वाही एडिशनल एसपी, सीएसपी, आसपास थाना के थाना प्रभारी, नेवरा थाना प्रभारी सहित नेवरा पुलिस एवं बड़ी संख्या में महिला / पुरुष पुलिस बल उपस्थित थे।
झलकियां_ जिस तरह आंदोलन को लेकर कांग्रेसियों ने हल्ला किया था उसके अनुरूप भीड़ बहुत ही कम रही।

जितने कांग्रेसी उपस्थित थे उससे कहीं ज्यादा पुलिस बल उपस्थित थे।

यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3