*प्रेरणादायी सेवायात्रा का सम्मान: शासकीय हाई स्कूल कठिया नंबर 1 में भीखम प्रसाद साहू को भावभीनी विदाई*
प्रेस विज्ञप्ति
*प्रेरणादायी सेवायात्रा का सम्मान: शासकीय हाई स्कूल कठिया नंबर 1 में भीखम प्रसाद साहू को भावभीनी विदाई*
शासकीय हाई स्कूल कठिया नंबर 1 में आज एक गरिमामय एवं भावनात्मक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत भीखम प्रसाद साहू को शासन के नियमानुसार सेवानिवृत्त होने पर स्नेहपूर्वक विदाई दी गई। वर्षों की समर्पित सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सरल व्यक्तित्व के लिए उन्हें विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित
किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस आर वर्मा ने विशेष रूप से अपने उद्बोधन में भीखम प्रसाद साहू के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, अनुशासन और सहयोगात्मक व्यवहार सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक पैकरा जी, ग्राम पंचायत कठिया की सरपंच भुनेश्वरी दाऊलाल पाल, उप सरपंच अशोक बांधे, वरिष्ठ पंच खेलावन वर्मा, अमित उइके, मुकेश वर्मा, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रमेश बघेल, उपाध्यक्ष अवध राम वर्मा, ऋषब्या वर्मा, हेमंत वर्मा, भोलाराम आडिल सहित विद्यालय के शिक्षकगण जी पी वर्मा, अनिल कुमार सेन, शाद तरंन्नुम, उदे राम वर्मा , सी एस नायक, प्रदीप कुमार साहू एवं मनहरण लाल ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के अंत में सभी ने मिलकर भीखम प्रसाद साहू के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा दी गई |