सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिल्दा (सासाहोली) में दिनाँक 28/04/2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिल्दा (सासाहोली) में दिनाँक 28/04/2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन(पार्षद वार्ड न. 21) विशेष अतिथि सौरभ जैन मंडल उपाध्यक्ष तिल्दा नेवरा, नरेन्द्र जैन (उपाध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति), दिलीप वर्मा (कोषाध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति) , दिलीप शर्मा (फाउंडर मेम्बर विद्यालय समिति) , अमरजीत पासवान (भाजपा कार्यकर्ता ) एवं श्री झब्बू लाल साहू (आभिभावक) के द्वारा माँ सरस्वती, ओम एवं माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अतिथि परिचय एवं स्वागत के पश्चात परीक्षा प्रमुख नरेश कुमार साहू के द्वारा कक्षा प्रथम से एकादश तक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
कक्षा प्रथम में दुर्गेश यदु (97%) प्रथम, रिभा मनहरे(96.3%) द्वितीय एवं भैय्या थानेंद्र साहू (95.4%) तृतीय स्थान प्राप्त किए।
कक्षा द्वितीय में भैय्या हिमांश हनुमंता (94.4%) प्रथम, शुभम राव (94.1%) द्वितीय एवं पल्लवी साहू (93.4%) तृतीय स्थान प्राप्त किए।
कक्षा तृतीय में बहन खुशाली वर्मा (98.8%) प्रथम, मयंक यदु (95.3%) द्वितीय एवं मोनिका साहू (95%) तृतीय स्थान प्राप्त किए।
कक्षा चतुर्थ में बहन सभ्यता निषाद (94%) प्रथम, हिमानी यदु (93%) द्वितीय एवं शिवम यदु (90.6%) तृतीय प्राप्त किए।
कक्षा षष्ठ में भैय्या राजा (90.3%) प्रथम, बहिन मानसी निर्मलकर (87.9%) द्वितीय एवं लव कुमार (84.6%) तृतीय स्थान प्राप्त किए।
कक्षा सप्तम में बहन दीप्ति यदु (88.3%) प्रथम, दीपांशु मांडले (83.83%) द्वितीय एवं रोशनी वर्मा (73.98%) तृतीय स्थान प्राप्त किए।
कक्षा नवम में बहन श्रुति भारती (92.28%) प्रथम,बहन नव्या डाण्डे (92.1%) द्वितीय एवं बहन चांदनी सोनवानी (87.4%) तृतीय स्थान प्राप्त किए।
कक्षा एकादश में बहन डॉली देवांगन (81.88%) प्रथम, जानवी यदु (73.4%) द्वितीय एवं शिखा प्रजापति (56.22%) तृतीय स्थान पर प्राप्त किए।
कार्यक्रम के दौरान 80% से अधिक अंक लाने वाले तथा कक्षा में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों का चयन 12 मई 2026 को देवेन्द्र नगर, रायपुर में आयोजित होने वाली 'मेधावी छात्र परीक्षा' हेतु चयन किया गया है।
साथ ही, विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों और अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्रीमती रानी सौरभ जैन(पार्षद) ने अपने उद्बोधन में कहा कि मै सभी बच्चों को बधाई देती हूँ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं साथ ही साथ प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले सभी भैया एवं बहनों को और जो विशेष स्थान प्राप्त नहीं किए उन बच्चों को आगे भविष्य में खूब परिश्रम कर अपने कक्षा में अपना विशेष स्थान बनाने की शुभकामनाएँ देती हूँ। यह विद्यालय सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बच्चों को संस्कार मय , चरित्रवान नागरिक बनाने का केन्द्र भी है। रानी सौरभ जैन के द्वारा बच्चों को मुंह मीठा कर पुरुस्कार वितरण किया गया।
सभी अतिथियों के द्वारा भैया एवं बहनों को प्रोत्साहित किया गया एवं बधाई दी गई। सौरभ जैन ने अपने उद्बोधन में सभी भैया बहनों एवं उनके अभिभावकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ अपने सुपुत्र के हाथों से विद्यालय के सभी बच्चों को कलम भेंट एवं मुह मीठा कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा एवं फाउण्डर मेम्बर श्री दिलीप शर्मा,उपाध्याय श्री नरेन्द्र जैन ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने की हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किए।विद्यालय के प्राचार्य श्रवण कुमार साहू ने सभी अभिभावकों, भैय्या-बहनों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सुकन्या दीक्षित के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भैया-बहन एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।