तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
ताराताराशिव में मनाया गया गांव चलो घर चलो अभियान
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 47 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राज्य इकाई द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके तहत गांव चलो घर चलो के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं।
इसी कड़ी में ग्राम ताराशिव में अभियान अतिथि दीपक शर्मा ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 7.30 करोड माताओं को लाभ दिया गया है। साथ ही साथ सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.30 करोड़ से भी अधिक कन्याओं के नाम से खाता खोला गया है।साथ ही साथ नारी शक्ति वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ साथ पीएम सूर्य घर योजना तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सोलर ऊर्जा हेतु सब्सिडी दी जा रही है, जिससे मुफ्त बिजली की ओर प्रत्येक घर होगा।
इस अवसर पर रूपेंद्र नायक, सरपंच प्रतिनिधि मनीष कुमार वर्मा, संतराम वर्मा,वीर नारायण वर्मा,हेमलाल सेन,बुधराम साहू, रूपेंद्र नायक,संतोष नायक, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।