*खरोरा की बेटी हेमलता साहू ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ में हासिल किया 5वां स्थान*
खरोरा,
29 अप्रैल 2026 -: पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा ने इस वर्ष 2026 बोर्ड परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा परिणाम में विद्यालय का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.51 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परिणाम 89.91 प्रतिशत दर्ज किया गया है। विशेष रूप से 12वीं कक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिसने विद्यालय को क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।
*कक्षा 12वीं में छात्रों ने लहराया परचम:*
हायर सेकेंडरी परीक्षा में हेमलता साहू ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में टॉप 10 में पांचवां स्थान पाकर पूरे विद्यालय एवं अपने माता पिता का नाम रौशन किया एवं खुशबू साहू व नम्रता गिलहरे ने 96.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉली देवांगन ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और सुदृढ़ किया है।
*कक्षा 10वीं में मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन:*
हाईस्कूल परीक्षा में आकाश वर्मा ने 95.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चिराग देवांगन ने 95.33 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं अनन्या देवांगन ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज ने इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
*वहीं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर एवं वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन* ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।
विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यगण दुलेश साहू, सुमित सेन, योगेश द्विवेदी, गुरजीत कौर भाटिया, संजीव देवांगन, यज्ञदत्त शर्मा, सुनील नायक, सचिन अग्रवाल, गुरदीप सिंह छाबड़ा, पंचराम यादव, रश्मि वर्मा एवं समस्त शिक्षकगण जिसमें संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव सिंह बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद, रुपशिखा साहू, निशिता दीक्षित, पारुल पांडेय, शैलजा शर्मा, पावस पटेल, अपूर्वा ओगरे, अंकृति भिड़े, नदीस साहू, अनिल कुमार, एवं स्टाफ ने भी विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पूरे विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह एवं हर्ष का माहौल व्याप्त है।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर