बागबाहरा में भीषण हादसा,तेन्दुपत्ता से भरी ट्रक में लगी जोरदार आग
महासमुंद जिला के बागबाहरा में गोदाम से तेन्दुपत्ता अन्य प्रान्त जाने के लिये लोड होकर जाने की तैयारी में था, लोडिंग गाड़ी ट्रक बिजली के तार से संपर्क होने के कारण हरा सोना से भरे ट्रक में स्पार्क होकर अचानक से आग लग गया!
आपको बता दे कि प्रति वर्ष तेन्दुपत्ता मतलब हरा सोना का तोड़ाई होता है, तोड़ाई के बाद गोदामीकरण होता है, पिछले वर्ष की तेन्दुपत्ता को गोदाम से संपूर्ण ढंग से निकासी कर इस वर्ष में पुन: भंडार के तैयारी में ठेकेदार लग जाते है! नये सीजन में नये पत्तो की बोरों का भंडारण के लिये समुचित ढंग से व्यवस्था में बनाने के प्रयास में रहते हैं।
गोदाम को खाली करने के उद्देश्य में मालवाहक वाहन ट्रक चालक व गोदाम मालिक यह अंदाजा नही लगा पाया की वास्तव में ट्रक में कितना बोरी तेन्दुपत्ता लोडिंग किया जाये ताकी आसानी से ट्रक निकल सके बिजली के तार के चपेट में ना आ सके।
इन सभी बातों का भान नही रहा और जल्द गोदाम खाली करने के चक्कर में ठेकेदार व ट्रक चालक ने पुरी ट्रक में माल लाद लिया जिससे परिवहन करते समय बिजली की तार से संपर्क होने के कारण भीषण आग लग गया और करोड़ो रूपया का हरा सोना जलकर खाक हो गया है।
बताया जाता है की बागबाहरा पूर्व से ही हरा सोना का गढ़ था जहां भारी तादात में व्यापारी लोगों का डेरा था, बागबाहरा को तेन्दुपत्ता के नाम से अन्य प्रान्तों में भी जाना जाता है, जब मेरा आंध्रा और महाराष्ट्र में गया तब कही जाकर पता चला की बागबाहरा तेन्दुपत्ता के नाम से फेमस है हरा सोना का भंडारण क्षेत्र के नाम से फेमस है।
वर्तमान में जिस स्थिति में भारी गर्मी का दबाव है उस स्थिति में तेन्दुपत्ता गोदाम से माल निकासी के समय ध्यान देना चाहिये की कम भार क्षमता होना चाहिए और बिजली के तारों से बंचकर ही क्रासिंग होना चाहिए।
जिस प्रकार से ट्रक जल रहा है उससे येसा प्रतित होता है करोड़ो रूपया का पत्ता जलकर खाक हो चुका हे
रिपोर्टर बागबाहरा से हेमसागर यादव जी कि खबर