सरपंच संघ जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा द्वारा देवरी सरपंच के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही नहीं करने एसडीएम को लिखा पत्र।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
सरपंच संघ जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा द्वारा देवरी सरपंच के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही नहीं करने एसडीएम को लिखा पत्र।
जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा के सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी व कुछ सरपंचों द्वारा एसडीएम तिल्दा नेवरा को एक लिखित आवेदन देकर कहा है कि तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच श्रीमती दिव्या वर्मा के ऊपर ग्राम पंचायत के पंचों द्वारा नियम विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करते हुए आवेदन आपके (एसडीएम) कार्यालय में प्रस्तुत गया है जो कि अनुचित है क्योंकि ग्राम का सरपंच ग्राम जनों के समक्ष निरपेक्ष चुनाव के माध्यम से ग्राम के जनता द्वारा चुना जाता है जिसे कुछ पंचों द्वारा द्वेष पूर्वक अविश्वास प्रस्ताव लाकर पद से हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
सरपंच संघ ने एसडीएम को दिए आवेदन में कहा है कि उक्त विश्वास प्रस्ताव पर कोई कार्यवाही नहीं किया जाए और उसे खारिज किया जाए।
सरपंच संघ जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष, सहित पदाधिकारियों एवं कुछ सरपंचों द्वारा यह लिखित आवेदन दिया गया है।