*भीषण गर्मी में राहत: ओल्ड इस गोल्ड समिति द्वारा खरोरा में शीतल प्याऊ घर का शुभारंभ*

खरोरा, भीषण गर्मी के मद्देनजर ओल्ड इज गोल्ड समिति द्वारा राहगीरों एवं आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शीतल प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया।
शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, अनिल सोनी सांसद प्रतिनिधि, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती मनीषा कौशले, राहुल मरकाम एवं जयप्रकाश वर्मा ने भी अपनी सहभागिता निभाई। अतिथियों द्वारा शीतल पेयजल व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया गया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा, जिससे राहगीरों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम में ओल्ड इज गोल्ड समिति के सदस्य—सी.आर. निमतरिहा, जीवन लाल साहू, खीक राम साहू, सुरेंद्र कुमार वर्मा, दयाशंकर वर्मा, नरेंद्र कुमार साहू, मनहरन वर्मा, माधव सिरमौर, रामदयाल वर्मा, अशोक कुमार साहू, डी.के. तिवारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3