*रजौली में मना भाजपा का स्थापना दिवस, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर हुई शामिल*

       *बालोद :-* भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम रजौली में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा का ध्वज फहराया गया और पार्टी की रीति-नीति पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग के बल पर यहाँ तक पहुँची है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडा फहराकर और भारत माता के जयकारों के साथ हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल और गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस आयोजन में कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, पुष्पेन्द्र चंद्राकर पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालोद, त्रयोदस मुकेश सरपंच रजोली, मिलन साहू, गोविन्दा बघेल एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3