भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय का जन्मदिवस
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) माननीय राकेश पांडेय का जन्मदिवस भिलाई में बड़े ही उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला भिलाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अब्दुल समद कुरैशी ने किया।
इस विशेष अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने राकेश पांडेय का गजमाला और गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। जिला अध्यक्ष देवांगन और मोर्चा अध्यक्ष कुरैशी सहित संपूर्ण कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राकेश पांडेय के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। वक्ताओं ने उनके द्वारा समाज सेवा और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
जन्मदिवस के इस हर्षोल्लास के बीच कार्यकर्ताओं ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस दिन को यादगार बनाया।