रुद्र सेना और ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज द्वारा प्याऊ का शुभारंभ: राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी और चना-गुड़
रुद्र सेना और ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज द्वारा प्याऊ का शुभारंभ: राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी और चना-गुड़
भिलाई/दुर्ग: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती एवं बैसाखी के पावन अवसर पर रुद्र सेवा समिति द्वारा संचालित रुद्र सेना एवं ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में जनसेवा हेतु प्याऊ का उद्घाटन किया गया। पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ चना और गुड़ की विशेष व्यवस्था की गई है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (व्यापार प्रकोष्ठ) अरुण बेरी ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में राहगीरों के साथ-साथ बेजुबान पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी का निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए संगठन उन्हें साधुवाद देता है।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव सच्चिदानंद दुबे, जीपी तिवारी, संजय शर्मा, ज्ञानेंद्र पांडे, प्रशांत क्षीरसागर, पिंकी सिंह, प्रमोद सोनी, बच्ची यादव और रजनीकांत पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कल्याणी वृद्धाश्रम के संचालक अजय कल्याणी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों—हरिशंकर चतुर्वेदी, शिव श्रीवास्तव, लालमन यादव, शरद दुबे, शिवनाथ शुक्ला, अमरेंद्र नाथ, मनोज शर्मा, प्रसाद राव, रूपेंद्र साहू, राजेंद्र शर्मा, शरण भजनी, हेमंत बघेल और शशि भूषण मोहंती ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।