*तालाब गहरीकरण व सफाई से बदलेगा ग्राम चकवे का जल भविष्य*

*तालाब गहरीकरण व सफाई से बदलेगा ग्राम चकवे का जल भविष्य*

*तालाब गहरीकरण व सफाई से बदलेगा ग्राम चकवे का जल भविष्य*
*तालाब गहरीकरण व सफाई से बदलेगा ग्राम चकवे का जल भविष्य*
खरोरा। ग्राम पंचायत चकवे में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत तालाब के गहरीकरण एवं साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य छत्तीसगढ़ शासन की नियमावली के अनुसार सरपंच, उपसरपंच, रोजगार सहायक एवं पंचायत पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में निर्धारित मापदंडों के तहत संपन्न हो रहा है।
इस कार्य में लगभग 150 मजदूर कार्यरत हैं और इसकी स्वीकृत राशि करीब 8 लाख रुपये है। ग्राम पंचायत की रोजगार सहायक श्रीमती सत्यवती मंडले ने बताया कि तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य और जल संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि तालाबों में जमा कीचड़, शैवाल, प्लास्टिक कचरा एवं मृत वनस्पतियों के अवशेष पानी को दूषित करते हैं, जिससे जलीय जीवन को खतरा होता है। इसी कारण तालाब की व्यापक स्तर पर सफाई एवं गहरीकरण किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत के युवा समाजसेवी एवं प्रगतिशील किसान अनुराधा सेतराम साहू ने कहा कि तालाब के गहरीकरण से भूजल स्तर में वृद्धि होगी। गहरे तालाब वर्षा जल को अधिक समय तक संचित कर पाते हैं, जिससे आसपास के नलकूपों और कुओं में पानी की उपलब्धता बढ़ती है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए स्वच्छ जल मिलेगा तथा पशुओं को भी सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पर्यावरण संतुलन बना रहेगा और मछलियों, पक्षियों एवं अन्य जलीय जीवों को बेहतर जीवन परिस्थितियां मिलेंगी।
कार्य में लगे मजदूरों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि तालाब की सफाई और गहरीकरण से गांव में स्वच्छ जल की उपलब्धता बढ़ेगी। उन्होंने कहा— “जल ही जीवन है।”
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच हजारु निषाद, उपसरपंच अनिल चेलक, सचिव कुलेश्वर देवदास, रोजगार सहायक सत्यवती मंडले सहित श्रमिक पंचू बघेल, हरिश्चंद्र निषाद, बाबूराम निषाद, शालिक राम साहू, मिलउ राम निषाद, बीरबल साहू, कौशल साहू, सुंदर यादव एवं धरमु यादव उपस्थित रहे।
। 
श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3