*पलारी में उर्स पाक व कव्वाली कार्यक्रम 16 अप्रैल को*
खरोरा
हजरत सैय्यद अब्बास अली रह. अलैह के सालाना उर्स पाक के अवसर पर 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को बाजार चौक पलारी में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार, दोपहर 2 बजे शाही सैंडल चादर निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 7 बजे से आम लंगर का आयोजन रहेगा। रात्रि 9 बजे से शानदार कव्वाली कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें ख्याति प्राप्त कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस आयोजन का संचालन कौमी एकता उर्स कमेटी पलारी द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष पिन्टू वर्मा, उपाध्यक्ष नेमसिंह बाघे, सचिव भोला वर्मा एवं कोषाध्यक्ष देवेन्द्र (बंटी) वर्मा हैं। वहीं मुस्लिम जमात के सदर इस्लाम बेग, खजांची फाजल खान एवं सेक्रेटरी शेर खान (रज्जु) भी कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर