*अम्बेडकर जयंती पर नगर को मिलेगा मांगलिक भवन की सौगात*

*अम्बेडकर जयंती पर नगर को मिलेगा मांगलिक भवन की सौगात*

*अम्बेडकर जयंती पर नगर को मिलेगा मांगलिक भवन की सौगात*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
 खरोरा 

*अम्बेडकर जयंती पर नगर को मिलेगा मांगलिक भवन की सौगात*
खरोरा 
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत खरोरा में इस विशेष दिन को और भी यादगार बनाने के लिए नगर पंचायत खरोरा द्वारा गुरुवार बाजार स्थित नए बस स्टैंड के ठीक सामने बने नवनिर्मित अम्बेडकर मांगलिक भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा.

सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने बताया कि खरोरा नगर पंचायत में एक और मांगलिक भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी. इस भवन के बन जाने से स्थानीय लोगों को शादी-ब्याह, सामाजिक सभाओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक उपयुक्त स्थान मिलेगा.समारोह में क्षेत्र के विधायक,स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी.नगर पंचायत प्रशासन ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने और इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने की अपील की है.

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3