रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के द्वारा हाय टेक बस स्टैंड बिलासपुर में नई माताओं को स्तनपान/फीडिंग के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए शिशु देखरेख कक्ष का निर्माण किया गया,

जिसका उद्घाटन माननीया मेयर श्रीमती पूजा विधानी एवं श्री प्रकाश कुमार सर्वे, कमिश्नर , बिलासपुर नगर निगम के द्वारा किया गया । इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मेयर पूजा विधानी ने रोटरी के द्वारा किए गए इस अनुकरणीय कार्य की भूरि भूरी प्रशंसा की। कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने रोटरी के समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए इस प्रोजेक्ट की सोच के लिए क्लब की प्रशंसा की। इसी अवसर पर रोटरी क्लब इफ बिलासपुर की अध्यक्ष शैलजा शुक्ला ने अपने कार्यकाल में किए गए विभिन्न समाज सेवा के कार्यों की जानकारी दी एवं भविष्य में भी निरंतर समाज सेवा का आश्वासन दिया । वर्तमान में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए क्लब के द्वारा ओआरएस घोल के वितरण की शुरुआत भी हाय टेक बस स्टैंड में मेयर के हाथों से किया । क्लब की सचिव कृतिका मोदी ने जानकारी दी कि क्लब के द्वारा ओआरएस घोल के वितरण का कार्यक्रम आगामी एक महीने तक शहर के विभिन्न स्थानों में लगातार चलाया जाएगा । 
इस कक्ष के निर्माण का उद्देश्य माताओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है जिसमे वे बेजिझक स्तनपान करवा सकें, इसके साथ ही स्तनपान एवं पोषण से जुड़ी जानकारी के पोस्टर भी इस कमरे में लगाएं गए हैं। सेवा के इस अनुकरणीय कार्य में शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री पवन अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा । इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष शैलजा शुक्ला, सचिव कृतिका मोदी, प्रोग्राम चेयर आशीष अग्रवाल, राकेश सक्सेना एजी वंदना सिंह उपस्थित थे। इनके साथ ही क्लब के अन्य सदस्यगण डॉ. आर ए शर्मा, एस पी चतुर्वेदी, रमेश जोबनपुत्रा, डॉ. अजय पंड्या, हमीदा सिद्दीकी, रोहित शिवहरे, तपन नस्कर, किरन सिंह, अमित चक्रवर्ती, राजीव भारद्वाज, अनुज शाह, मोहम्मद वनक, उत्सव माहिस्वर, उदय रेलवानी तथा रोटरी बिलासपुर क्वींस की अध्यक्षा सीमा ठाकुर भी उपस्थित थे कार्यक्रम की जानकारी रोटरी के पूर्व सचिव चंचल सलूजा ने दी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3