तिल्दा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई गति, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों की रानी सौरभ जैन ने की सराहना।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
9424211900
तिल्दा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई गति, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों की रानी सौरभ जैन ने की सराहना।
बलौदा बाजार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी के नेतृत्व में तिल्दा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिल्दा क्षेत्र में प्रमुख सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से पूर्ण किया गया है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम हुआ है। पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नल-जल योजनाओं का विस्तार किया गया है, वहीं विद्यालयों के उन्नयन एवं स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं के विस्तार से आमजन को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।
इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को मजबूती मिली है। किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के हित में भी कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास का वातावरण निर्मित हुआ है।
इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए रानी सौरभ जैन ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी द्वारा तिल्दा क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय एवं जनहितकारी हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
रानी सौरभ जैन ने मंत्री श्री वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और क्षेत्र प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।