बेमेतरा:-जिला कांग्रेस कमेटी करेगी जनपद सदस्य दीपक दिनकर के आंदोलन का समर्थन आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा है कि जनपद सदस्य एवं गौ सेवक दीपक दिनकर द्वारा दिनांक 27 अप्रैल को किया जा रहे कलेक्टर कार्यालय घेराव एवं एन एच 30 पर किए जा रहे चक्का जाम को अपना समर्थन देती है राज्य की भाजपा सरकार ऐसे तो हिंदुत्व के ऊपर बड़े-बड़े दावे करती है और छत्तीसगढ़ की सड़कों पर बड़ी तादाद में गौ माता सड़क दुर्घटना एवं प्रशासन के लापरवाही के कारण मरी जा रही है उसे पर ध्यान देने का नाम नहीं लेती गत वर्ष इसी तरह बेमेतरा जनपद क्षेत्र में भारी संख्या में सैकड़ो के तादाद मे गाय एवं बछड़े बिना चारा पानी के एक जगह घेर दिए जाने के कारण मारे गए थे जिस पर प्रशासन ने उनकी समुचित व्यवस्था किए जाने एवं नुकसानी का हर्जाना दिए जाने की बात कही थी जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है जिसके लिए जनपद सदस्य दीपक दिनकर द्वारा जो गौ सेवक भी है के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है उस आंदोलन का समर्थन जिला कांग्रेस कमेटी करती है और उनके इस जन आंदोलन में साथ खड़ी रहेगी जब तक गौ वश के साथ न्याय नहीं हो जाता।