*सरस्वती शिशु मंदिर में घोषित हुआ परीक्षा परिणाम, प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान*

*सरस्वती शिशु मंदिर में घोषित हुआ परीक्षा परिणाम, प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान*

*सरस्वती शिशु मंदिर में घोषित हुआ परीक्षा परिणाम, प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान*
*सरस्वती शिशु मंदिर में घोषित हुआ परीक्षा परिणाम, प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान*

बालोद - आज दिनांक 25/ 4 /2026 को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में परीक्षा परिणाम 2025-26 घोषित किया गया जिसमें संस्था द्वारा इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों के द्वारा उनका गुलाल लगाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।तत्पश्चात नपा अध्यक्ष ने अन्य अतिथियों के साथ ज्ञान की देवी माता सरस्वती जी की मूर्ति पर पुष्पमाल्य अर्पित कर,गुलाल लगाकर, धूप दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं व बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना किया गया।
    ततपश्चात् नपाध्यक्ष ने सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रगति पत्र प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी इसी क्रम में नपाध्यक्ष ने अपने उदबोधन में माता सरस्वती को प्रणाम करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं सभी छात्र-छात्राओं को उनके शानदार सफलता के लिए हृदय की गहराइयों से बधाई देता हूं जिन विद्यार्थियों ने प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया है वह प्रशंसा के पात्र हैं लेकिन वह सभी विद्यार्थी भी बधाई के हकदार हैं जिन्होंने लगन से परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की।यह परिणाम केवल अंकों की एक सूची नहीं है बल्कि यह आपके धैर्य,साहस और वर्ष भर के कठिन परिश्रम का प्रतिबिंब है, जो आप सभी के समर्पण को दर्शाता है। इसके लिए आपके शिक्षकगण विशेष सराहना के पात्र हैं जिन्होंने दिन रात मेहनत करके आप सबको सही मार्गदर्शन दिया साथ ही माता-पिता का स्नेह पूर्ण व्यवहार और सहयोग आप सब की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
 इस मौके पर उनके साथ लक्ष्य चौधरी शहर मंत्री युवा मोर्चा बालोद सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3