*डाॅ.आंबेडकर के कारण स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा के सिद्धांत का उदय हुआ* - प्रतिभा चौधरी

*डाॅ.आंबेडकर के कारण स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा के सिद्धांत का उदय हुआ* - प्रतिभा चौधरी

*डाॅ.आंबेडकर के कारण स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा के सिद्धांत का उदय हुआ* - प्रतिभा चौधरी
*डाॅ.आंबेडकर के कारण स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा के सिद्धांत का उदय हुआ* - प्रतिभा चौधरी
//अंबेडकर जयंती - प्रज्ञा बुद्ध विहार बालोद//
---------------------------------
बालोद -भारत रत्न, विश्व भूषण, प्रखर मर्मज्ञ, संविधान प्रणेता, गणतंत्र के महानायक, भारतीय संविधान की प्रमुख वास्तुकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल 2026 को प्रज्ञा बुद्ध विहार बालोद स्थित अंबेडकर चौक के पास धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। प्रातः 7: 30बजे पंचशील ध्वजारोहण, पूजा वंदना, एवं अंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। तत्पश्चात बालोद परिक्षेत्र के उपस्थित अन्नुयाइयों द्वारा रैली निकाली गई, जो शहर के जय स्तंभ चौक,घड़ी चौक, सदर रोड,रामदेव चौक, मधु चौक से होते हुए सभा स्थल प्रज्ञा बुद्ध विहार में पहुंचा, इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से मुख्य समारोह शुरू हुआ, इस अवसर पर स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन अध्यक्ष प्यारे बोरकर द्वारा प्रस्तुत किया गया।
जयंती समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बालोद अध्यक्ष- प्रतिभा चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर आंबेडकर समता मूलक समाज के समर्थक थे तथा बाबा साहब के कारण स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा के सिद्धांत का उदय हुआ। हमें गर्व है कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से नारी शक्ति को भी सम्मान मिला। हमें उनके सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे वामन राव वानखेड़े ने कहा की अंबेडकर को एक समाज से बांधना उचित नहीं वरन वे पूरे विश्व के गौरव है, बाबा साहब वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किये, उन्होंने मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए ता उम्र संघर्ष किये।
 विशेष अतिथि कमलेश सोनी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर अंबेडकर ने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों में स्वाभिमान और आत्मविश्वास जागृत कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़े उन्होंने देश एवं समाज को एक नई दिशा दी । 
विशेष अतिथि के आसंदी पेंशनर समाज अध्यक्ष डॉक्टर चावड़ा जी, धनसिंह महिलांग, कृष्ण कुमार भारती ने भी अपने विचार प्रकट किऐ कि हम सबको बाबा साहब के बताए मार्ग पर आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। वार्ड पार्षद दीपक लोढ़ा जी द्वारा प्रज्ञा बुद्ध बिहार में नलकूप बोर खनन करने की स्वीकृति प्रदान की गई। समिति द्वारा मंच के माध्यम से पार्षद लोढ़ा जी को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए साधुवाद प्रेषित किया गया।
       कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विधा में संगीता बोरकर,पूर्वी महिश्वर, आरोही लांजेवार , श्रुति पवार की प्रस्तुति को सहारा गया।
कार्यक्रम के मध्य में शासकीय सेवा से अर्धवार्षिकीय आयु पूर्ण करने वाले कविता वानखेडे, दिनेश सुखदेवे को स्मृति भेंट के साथ सम्मानित किया गया। जयंती के अवसर पर मंनचस्थ सभी अतिथियों को संविधान की किताब भेंट में दी गई।
सभा के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय के लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सुखदेवे एवं राजेंद्र कानेकर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। टिकेंद्र रामटेके सचिव परिक्षेत्रीय समिति द्वारा उपस्थित जन समुदाय के प्रतिआभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रवीण महीलांगे, कमला पाटिल, रेखा निकोसे ,प्रो. दीपक मेश्राम, कविता वानखेडे, राजेश घोडेसवार, धर्मेंद्र रामटेके, महेश ठावरे, सुशील जामवंते, शैल महिश्वर, पुष्पा सुखदेवे, छाया रामटेके , रितु महिश्वर,अमिला रामटेके राजेश महिश्वर, कांता घोड़े सवार, संगीता बोरकर, मदन रामटेके, के. के. रामटेके , अमृता रामटेके, सत्येंद्र वैदे, कांति रामटेके ,संतोष वासनिक, कृष्णा ऊके, केशव पाटील, विवेक सुखदेवे, प्रतिक त्रिरपुडे,सतीष वैदे, आदर्श निकोसे, हंसा सुखदेवे, रूपा घोड़ेसवार ,साधना कानेकर सीमा जामवंते, महेश कॉमड़े, कौशल्या ढाके, सीमा कामड़े, आरती महिश्वर, , चंद्रिका पाटिल, भूपेंद्र मेश्राम, कामता पवार ,इशांत वेदे , संगीता ठावरे,आशा वैदे , ,अर्चना सुखदेवे, किरण पवार, सुनील, अनिल पवार, राकेश वैदे, घनश्याम पवार, आरव सुखदेवे, श्रेष्ठ कानेकर सहित काफी संख्या में जन समुदाय उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3