बेमेतरा:- देशसेवा से लौटे जवान का पिरदा में हुआ शानदार स्वागत
मेघू राणा बेमेतरा।ग्राम पिरदा के श्री कांतिलाल साहू एवं श्रीमती पूनम साहू के सुपुत्र श्री गोपाल प्रसाद साहू मार्च 2002 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और लगभग 24 साल मातृभूमि की सेवा कर मार्च 2026 में सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के पश्चात् गृहग्राम पिरदा ( भिम्भौरी)
लौटने पर ग्रामवासियों ने बाजा -गाजा के साथ उनका भव्य स्वागत किये ।
ग्रामवासियों ने अबीर - ग़ुलाल एवं पुष्पहार से उनका अभिनन्दन किये साथ ही ग्राम - भ्रमण दौरान माताओं - बहनों ने थाल सजाकर उनकी आरती उतारी।
गोपाल प्रसाद जी ने बताया कि अपनी सेवा के दौरान वे अमृतसर, जम्मू - कश्मीर, बठिंडा, जैसलमेर, अरुणाचल प्रदेश, प्रयागराज में नियुक्त रहे।
स्वागत रैली के दौरान पूर्व सरपंच श्री बलदेव परगनिहा, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती हर्षलता वर्मा, सरपंच श्री संजय परगनिहा, जनपद सदस्य श्री निहाल परगनिहा, श्री चन्द्रहास वर्मा,श्री रुखुम लाल साहू, श्री दुष्यंत परगनिहा, श्री जीवन लाल परगनिहा, श्री हरिशंकर वर्मा, श्रीमती रेखा परगनिहा, श्रीमती किरण वर्मा, श्रीमती शांता आडिल, श्रीमती तिलोचना टिकरिहा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।