*नेवधाराज ग्राम केसली में झेरिया यादव समाज की बैठक संपन्न*

*नेवधाराज ग्राम केसली में झेरिया यादव समाज की बैठक संपन्न*

*नेवधाराज ग्राम केसली में झेरिया यादव समाज की बैठक संपन्न*
*नेवधाराज ग्राम केसली में झेरिया यादव समाज की बैठक संपन्न**
खरोरा, 18 अप्रैल। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज नेवधाराज ग्राम केसली की बैठक 18 अप्रैल को आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में अध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष भारत यादव, सचिव टूम्मन यादव एवं मार्गदर्शक जयराम यादव उपस्थित रहे। साथ ही गौटिया पुनित यादव, बलौदाबाजार जिला सचिव संतोष यादव, जिला संरक्षक संजय यादव, सुहेला परिक्षेत्र सचिव नीलकंठ यादव, उपाध्यक्ष मालिक यादव तथा लवन परिक्षेत्र अध्यक्ष भागीरथी यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
बैठक के दौरान समाज से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण पर विचार किया गया। इस अवसर पर शिक्षा एवं संस्कार को प्रमुख विषय के रूप में रखा गया, जिस पर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें बच्चों के लिए कम से कम 12वीं तक शिक्षा अनिवार्य करना, नशापान करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना, 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना तथा नशामुक्त व्यक्तियों को भी सम्मानित करना शामिल है।
कार्यक्रम का समापन समाज में शिक्षा, अनुशासन और जागरूकता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3