**प्रेस विज्ञप्ति**
*बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता का शोषण कर रही सरकार, 'आप' का उग्र आंदोलन*
बालोद - छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने हुंकार भरते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर और जिलाध्यक्ष बालक सिंह साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को एक ६-सूत्रीय कठोर ज्ञापन सौंपकर बिजली की बढ़ती कीमतों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
**ज्ञापन में प्रमुख मांगें:**
१. बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि को निरस्त कर पुरानी दरों में कटौती की जाए।
२. बड़े बकायादार उद्योगपतियों और सरकारी विभागों से तत्काल करोड़ों की वसूली हो।
३. स्मार्ट मीटर की खामियों को दूर कर पुराने मीटर बहाल किए जाएं ताकि गरीबों का बिजली कनेक्शन न कटे।
४. ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पर पूर्ण विराम लगे।
५. गाँवों में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सरकार अपने खर्च पर सुनिश्चित करे।
**इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:**
विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से बालक सिंह साहू (जिलाध्यक्ष),डॉ. भुनेश्वर कुंभकार, कैलाश बंजारे (जिला महासचिव), रोहित साहू (जिलाध्यक्ष, आरटीआई विंग),धर्मेंद्र विश्वकर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष),हरिश्चंद्र गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जनहित में ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
*पंकज जैन*
*जिला मीडिया प्रभारी बालोद*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*