*नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने की कोशिश करने वाले विपक्षी दलों पर युवा मोर्चा का कड़ा प्रहार।*

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने की कोशिश करने वाले विपक्षी दलों पर युवा मोर्चा का कड़ा प्रहार।*

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने की कोशिश करने वाले विपक्षी दलों पर युवा मोर्चा का कड़ा प्रहार।*
*प्रेस विज्ञप्ति*
---------------------

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने की कोशिश करने वाले विपक्षी दलों पर युवा मोर्चा का कड़ा प्रहार।*

*विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब: सौरभ जायसवाल*
भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' की राह में रोड़ा अटकाने और इसे राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश करने वाले विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने स्पष्ट हो चुका है।

*समानता के अधिकार का विरोध*: सौरभ जायसवाल ने कहा कि जब देश की आधी आबादी को उनका हक देने की बात आती है, तो विपक्ष एकजुट होकर विकास की राह में बाधा खड़ा करता है। नारी शक्ति वंदन बिल मात्र एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण का महायज्ञ है उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपनी वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के कारण वर्षों से इस महत्वपूर्ण बिल को लटकाता आया है। आज जब केंद्र सरकार इसे धरातल पर लाने के लिए संकल्पित है, तो विपक्षी दल अनर्गल तर्क देकर इसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

*युवा मोर्चा का संकल्प*: जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की मातृशक्ति और युवा अब जाग चुके हैं। महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने वाले दलों को आने वाले समय में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी विपक्ष ने हमेशा महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उन्हें 'राष्ट्र निर्माता' का सम्मान दिया है। नारी शक्ति वंदन बिल को रोकने की हर साजिश को भिलाई का युवा और नारी शक्ति मिलकर नाकाम करेगी।

सौरभ जायसवाल ने आगे कहा कि युवा मोर्चा घर-घर जाकर विपक्ष के इस महिला विरोधी चेहरे को उजागर करेगा और नारी शक्ति के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3