तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
9424211900
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नवयुवक मंडल द्वारा आइसक्रीम का किया गया वितरण।
हनुमान जन्मोत्सव शहर में धूमधाम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है, इसी परिपेक्ष में तिल्दा नेवरा के नवयुवक मंडल (रजिस्टर्ड) द्वारा अग्रवाल होंडा के सामने सांई मंदिर चौक के पास आने जाने वाले समस्त राहगीरों को आइसक्रीम का वितरण किया गया। इसके पूर्व भगवान बजरंग बली की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई , तत्पश्चात राहगीरों को आइसक्रीम वितरण प्रारंभ किया गया।
बता दें तिल्दा नेवरा नवयुवक मंडल पहले फ्रेंड्स क्लब था जो आप रजिस्टर्ड के बाद में तिल्दा नेवरा नवयुवक मंडल के नाम से गठन किया गया है।
गठन के बाद पदाधिकारीयो का चयन किया गया है एवं गठन पश्चात आज पहले अवसर हनुमान जन्मोत्सव पर नवयुवक मंडल के द्वारा हजारों लोगों को आइसक्रीम का वितरण किया गया।
बता दे तिल्दा नेवरा नवयुवक मंडल पहले फ्रेंड्स क्लब तिल्दा नेवरा था जिनके द्वारा ऐसे ही जनहित के कार्य किए जाते है। विभिन्न शिविर , भंडारे आदि का भी आयोजन किया जाता है।